spot_img
spot_img
Saturday, July 18, 2026
spot_img

राष्ट्रपति ने की नये राज्यपालों की नियुक्ति, संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल

नई दिल्ली (महानाद) : कल, शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा कर दी।

बरेली के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। वे केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

वहीं रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
सीएच विजयंशकर को मेघालय का तथा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया है आचार्य को मणिपुर के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का तथा जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना तथा ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles