spot_img
spot_img
Sunday, August 16, 2026
spot_img

मैं गा नहीं सकता इसलिए बुरे लोगों पर चलवा देता हूं बुलडोजर : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (महानाद) : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी की राजधानी लखनऊ में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधान भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों और छात्रों से मिलने पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के एक कलाकार ने यूपी में बुलडोजर एक्शन की तारीफ की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया लहजे में कहा कि ‘मैं आपकी तरह गा नहीं सकता, इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलवा देता हूं।’

आपको बता दें किी यूपी के विधान भवन में कलाकारों ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुति दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ से लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होने आए एक कलाकार ने मुख्यमंत्री योगी से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और उनके द्वारा अपराधियों पर किये जा रहे बुलडोजर एक्शन की तारीफ की, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं, मैं गा नहीं सकता हूं तो बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं।’

योगी आदित्यनाथ के इतना कहते ही वहां बैठे लोगों की हंसी छूट गई और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles