खटीमा (महानाद) : उत्तराखण्ड के मुख्ममंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका ध्यान रखें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना, गम्भीर सिंह धामी, रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यूसी तिवारी, ईई सिंचाई आनंद सिंह नेगी, पीडब्लू डीएनके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे।



