spot_img
spot_img
Tuesday, September 29, 2026
spot_img

हिमाचल सरकार ने बढ़ाये पेट्रोल/डीजल के दाम, लगाया अनाथ एवं विधवा सेस

शिमला (महानाद) : कांग्रेसनीत हिमाचल प्रदेश सरकार ने पद्रेश में पेट्रोल एवं हाई स्पीड डीजल के दामों में 60 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा उपकर) लगाने की अधिसूचना कल मंगलवार को जारी कर दी।

आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत यह सेस लगाने का फैसला लिया है। अब हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर की दर से सेस वसूला जाएगा।

इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। आज से पेट्रोल/डीजल भरवाने पर हर लीटर के हिसाब से 60 पैसे अतिरिक्त देने होंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles