विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली के अथक प्रयासों से महाराणा प्रताप चौक के बाद अब देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आज अल्ली खां चौक पर काशीपुर का दूसरा सबसे ऊंचा 135 फिट ऊंचा तिरंगा लहराने लगा।
नगर निगम में तिरंगा फहराने और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में अल्ली खां चौक के लिए जो तिरंगा यात्रा निकली उसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। जब मेयर दीपक बाली ने अल्ली खां चौक पर तिरंगा फहराया तो भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने वालों में मुस्लिम भाई भी शामिल थे, वहीं राष्ट्रगान भी मुस्लिम बेटियों ने गया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि मेयर बाली ने अल्ली खां चौक पर झंडा फहराकर न सिर्फ देश के शहीदों का सम्मान बढ़ाया बल्कि आपसी भाईचारे की एक ऐसी मिसाल भी कायम की जहां पक्ष और विपक्ष की राजनीति भी समाप्त नजर आई और सभी तिरंगे के नीचे खड़े होकर देश के महान सपूतों को नमन करते दिखाई दिए। इस दौरान बेहद मार्मिक माहौल तो तब उत्पन्न हो गया जब मेयर दीपक बाली ने धरती पर लेटकर तिरंगे को नमन किया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों के घरों की छतों पर उमड़ी भीड़ भी तिरंगे लहराती दिखाई दी।

इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि इस तिरंगे को स्थापित करने में मुस्लिम पार्षदों का बहुत सहयोग रहा और अल्ली खां की जनता ने भी बहुत सहयोग दिया जिसके लिए मैं इन सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं आज इस पुण्य अवसर पर कहता हूं कि पूरे शहर का जो भी विकास होगा, वह जाति धर्म को देखकर नहीं किया जाएगा और सभी को विकास का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
आज दिन निकलने की शुरुआत से ही शहर का माहौल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुशनुमा था। सबसे पहले शहर में निकली प्रभात फेरी ने सभी का मन मोह लिया। उसके बाद नगर व क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के अतिरिक्त निजी संस्थानों में शानो-शौकत के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
नगर निगम कार्यालय एवं प्रांगण में मेयर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राज्य मंत्री सीमा चौहान, पूर्व मेयर उषा चौधरी, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने पार्षद गणों तथा शहर के गणमान्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तदोपरांत नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर व विधायक समेत नगर निगम आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व मेयर उषा चौधरी, तथा राज्य मंत्री सीमा चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भावपूर्ण स्मरण किया।
शिखर पब्लिक स्कूल, गुरुकुल फाउंडेशन, जीबी पंत इंटर कालेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत शानदार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
वहीं, राज्य आंदोलनकारी मेयर दीपक बाली, नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल, नवीन अरोरा, संजय आर्य व शगुन बत्रा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड़ एवं कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, डॉ. यशपाल रावत, हसीन खान, मु. अशरफ एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद पुष्कर बिष्ट, विजय बॉबी, अनिल कुमार, संदीप मोनू, मयंक मेहता, राशिद फारुकी, शाह आलम, संजय शर्मा, सीमा सागर, प्रिंस बाली, बीना नेगी, हर्ष रत्नाकर, रविन्द्र राणा, शिवेंद्र खनायत, इकबाल अदीब, अनिरुद्ध गौड़, राबिया बेगम, मुकेश चावला, पंकज टंडन, गौतम मेहरोत्रा, अमन बाली, गोपाल कृष्ण, ब्रजेश सैनी, अशोक सैनी, सरफराज, पार्षद पति इरफान गुड्डू, सादिक हुसैन, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी, सफाई निरीक्षक दिनेश ध्यानी, निखिल सेतिया, सुरेंद्र छाबड़ा, राजेंद्र चावला, अनिल माटा, गोल्डी, कैलाश प्रजापति, राजकुमार यादव, संजय अरोरा नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश सिंह प्रजापति, एडवोकेट शशांक सिह चौधरी, समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पंकज टंडन आदि सहित समाज के हर वर्ग के सैकड़ों व्यक्तियों समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।




