spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

काशीपुर : सड़क दुर्घटना में एटीएम गार्ड की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : सड़क दुर्घटना में एक एटीएम गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई।

मधुबननगर, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी दलवीर सिंह (55 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह टांडा उज्जैन स्थित एसबीआई के एटीएम में गार्ड के पद पर तैनात थे। आज सुबह करीब 5ः40 बजे वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस बीच मुरादाबाद रोड स्थित सूद हास्पिटल के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के दो बेटे राहुल व शंकर तथा दो बेटियां सुरुचि व प्रीति है। राहुल की शादी हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles