spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

काशीपुर : साहब, युवक गलत नीयत से करता है पीछा, कैमरा लगाकर कर रहा है गोपनीयता भंग

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने अपने पड़ोसी पर गलत नीयत से उसका पीछा करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौहल्ला निवास नगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर अकेली रहती है। उसके पड़ोसी युवक ने अपने छज्जे पर जानबूझकर कैमरा लगाया है जो उसके बाथरूम और बेडरूम की गोपनीयता भंग कर रहा है। जिससे वह अपने दैनिक कार्य करने में असमर्थ हो रही है। काले उसका आए दिन उसका पीछा करता है। और उस पर गलत नीयत से छींटाकशी करता है। साथ ही आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ भी करता है।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles