spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

काशीपुर : सट्टे की खाईबाड़ी करता इकरार हुआ गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व 1150 रुपए की नगदी बरामद की है।
बता दें कि बृहस्पतिवार देर शाम कटोराताल पुलिस चौकी के कांस्टेबल प्रेम सिंह व गिरीश मठपाल गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने पोस्टमार्टम हाऊस के पास से एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व 1150 रुपए बरामद किए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इकरार पुत्र अखलाक निवासी मसवासी, स्वार जिला रामपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles