spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

काशीपुर : ट्रेवल एजेंसी कर्मचारी लैपटॉप लेकर हुआ फरार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक ट्रेवल्स एजेंसी के स्वामी ने अपने कर्मचारी पर लैपटॉप चोरी करने का आरोप लगाते हुए टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के गणपति अपार्टमेंट निवासी सुरेंद्र चौधरी पुत्र रमेश चंद्र चौधरी की अलीगंज रोड, ढकिया गुलाबो मोड़, काशीपुर में टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस है। जहां भूपेंद्र सैनी पुत्र लेखराज निवासी ढकिया गुलाबो काम करता है। ट्रैवल एजेंसी के स्वामी सुरेंद्र चौधरी ने कर्मचारी भूपेंद्र सैनी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि विगत 10 जनवरी को उसने ऑफिस का लैपटॉप चुरा लिया और अपने घर से फरार हो गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles