spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

काशीपुर : ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तथा बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल को पास ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि श्याम सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी फैजुल नगर, टंडोला, थाना बादली टांडा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी आरती तथा मां भगवती के साथ मोटरसाइकिल से सरवर खेड़ा में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने ससुर को देखने जा रहा था। सुबह 10ः45 बजे जैसे ही वह केवीआर अस्पताल के पास पुल से नीचे मुरादाबाद मार्ग से काशीपुर मार्ग पर उतरा तभी पीछे से तेजी व लापरवाही से चलाकर ला रहे ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे भगवती (40 वर्ष) पत्नी ध्यान सिंह की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आरती पत्नी श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को राहगीरों ने तत्काल ही पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना श्याम सिंह ने अपने परिजनों को फोन पर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles