spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

काशीपुर : शातिर अपराधी सलमान ने की थी अल्ली खां में चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने अल्ली खां में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 02.12.2023 को अल्ली खां निवासी नौशाद खान पुत्र अब्दुल रहीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 02.12.2023 को रात्रि के समय सिी अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर रुपये और रेड मी कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। नौशाद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

भीड़भाड़ वाले मौहल्ले में रात को हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिये एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेश के क्रम में एसपी अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के आदेश पर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने पुलिस की एक टीम का गठन कर बांसफौड़ान चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी को पुलिस टीम का प्रभारी बनाया गया ।

एसआई सुनील सुतेडी तथा प्रशि. एसआई सतीश उपाध्याय ने पतारसी एवं सुरागरसी करते हुये घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व मैनुअल रूप से जानकारी जुटाकर व मुखबिर की सूचना पर बर्फ फैक्ट्री के पास, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी सलमान पुत्र रियाजुल हुसैन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया मोबाइल व चोरी के 3500 रुपये बरामद कर लिये।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अभियुक्त सलमान एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की चोरियों को अंजाम देता है।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई सुनील सुतेड़ी, प्रशि. एसआई सतीश उपाध्याय, हे.कां. अनिल मनराल, कां. अनिल कुमार, तारा चन्द्र तथा कैलाश चन्द्र शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles