spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

काशीपुर : 7 माह बाद भी नहीं मिला महिला कांस्टेबल की मौत का जिम्मेदार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महिला कांस्टेबल की मौत के जिम्मेदार वाहन चालक को पुलिस 7 माह बाद भी तलाश नहीं कर सकी है। मृतका के परिजनों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम रत्नाकर 18 नवंबर 2021 की शाम को पैरोकार ड्यूटी से वापस काशीपुर लौट रही थी कि परमानंदपुर में एनएच पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। साथ आ रहे आईटीआई थाने में तैनात पैरोकार चंद्र किरण ने महिला कांस्टेबल को मुरादाबाद रोड के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति विश्वदीप ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस अभी तक दुघर्टना कर भागे वाहन चालक को तलाश नहीं कर पाई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles