spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

काशीपुर : महिला को फोन कर रेप करने की धमकी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे फोन कर रेप करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाशा शुरु कर दी है।

कविनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2025 की प्रातः 6 बजे एक अज्ञात नंबर से उसे कॉल आई जिसमें एक व्यक्ति उसके साथ रेप करने, जान से मारने की धमकी तथा अपना उद्देश्य 100 प्रतिशात पूरा करने की धमकी दे रहा है। वह यह भी जानता है कि वह कहां रहती है और उसका नाम क्या है।

महिला ने कहा कि उस कॉल से वह दो दिन से डरी हुई है तथा उसका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उसने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाइ्र करने की मांग की है।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 351 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles