spot_img
spot_img
Monday, September 28, 2026
spot_img

काशीपुर के साहित्यकार विनोद भगत को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान

विकास अग्रवाल
काशीपुर /बिजनौर (महानाद) : मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आगामी 31 जुलाई 2026 को बिजनौर में एक साहित्यिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें काशीपुर निवासी सुप्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्यकार विनोद भगत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें कि विनोद भगत अब तक तीन पुस्तकें लिख चुके हैं। पेट की आग, बारिश की एक बूंद (ये दो काव्य संग्रह) और हाल ही में उनकी एक कहानी संग्रह ‘दरकते सपने’ प्रकाशित हुआ है

मुंशी प्रेमचंद स्मृति समिति, बिजनौर द्वारा आयोजित इस समारोह में साहित्य प्रेमियों, लेखकों एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन के दौरान मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, उनकी सामाजिक दृष्टि तथा हिंदी कथा साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles