spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : वैशाखी पर खालसा फाउंडेशन ने किया गतका कैंप का आयोजन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वैशाखी के शुभ अवसर पर धन धन श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी दा ओट आसरा लेकर पंथ रतन जथेदार बाबा हरबंस सिंह, बाबा बजन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह (कार सेवा दिल्ली) दे निर्देशानुसार खालसा फाउंडेशन द उपराला सेवा निरंतर जारी है।

खालसा फाउंडेशन द्वारा श्री गुरु ननकाना साहिब काशीपुर में वैशाखी के शुभ अवसर पर गतका कैंप का आयोजन किया गया, जिसे गुरु की लाडली फौज के शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा के सरदार रघुवीर सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार रविंदर सिंह ने बच्चों को गतके के गुण सिखाए। बच्चों द्वारा तलवार, लाठी-डंडों, चकरी घुमा कर गतके के गुण सीखें।

कैंप का शुभारंभ श्री ननकाना साहिब काशीपुर के हेड ग्रंथी बाबा रणजोत सिंह व बाबा परगट सिंह ने अरदास करके किया और वैशाखी के मौके पर शरबत दे भले की अरदास की।

विशेष तौर पर आमंत्रित पंजाबी महासभा के राजीव घई, जसपाल सिंह चड्डा, प्रवीण सेठी, मनीष सपरा, सिद्धार्थ, हरप्रीत सिंह खालसा, गुरइकबाल सिंह निज्जर, खालसा फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पप्पी, उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह रंधावा, कोषाध्यक्ष नितिन अरोरा द्वारा बहुत अच्छे से कैंप का आयोजन किया गया।

खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन सिंह बंटी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी खालसा फाउंडेशन गुरु की लाडली फौज के सिपाहियों द्वारा बच्चों को गतके की शिक्षा दिलाती रहेगी और और इसे निरंतर जारी रखेगी। खालसा फाउंडेशन पिछले 3 सालों से लगातार समाज सेवा कर रही है। खालसा फंडेशन द्वारा विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।

कैंप में गुरतेज सिंह, प्रभसिमरन कौर, सरनदीप कौर, करनप्रीत सिंह, सचकीरत कौर, गुरनुर सिंह, नितांश अरोरा, रूहानी अरोरा, दीपांशु पाहवा, मन्नत पाहवा, दिव्यांश पाहवा, समरजीत सिंह, कवलीन कौर, अवनीत कौर, प्रभजोत सिंह, आकाशदीप सिंह, पंथवीर सिंह, अजूनिप्रीत कौर, शौर्य सिंह आदि बच्चो ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles