spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

खुमाड़ पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, 4 गुटों में बंटे दिखे भाजपा कार्यकर्ता

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : भाजपा की विजय संकल्प यात्रा चौखुटिया से जैनल होते हुए सल्ट ब्लॉक के खुमाड़ इंटर कॉलेज सल्ट तहसील पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के मुखिया केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया।

विजय संकल्प यात्रा के मुखिया केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लोगों को संबोध्ति करते हुए कहा कि यात्रा में जिस तरह पूरे प्रदेश में जनसैलाब देखने को मिल रहा है उससे ये साफ जाहिर है कि 2022 में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय और साल भाजपा का ही होगा।

सल्ट से टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि दावे करने वाले दावे करते रहते हैं। लेकिन पार्टी जिस किसी उम्मीदवार का भी टिकट फाइनल करेगी, बाकी सभी कार्यकर्ता उस उम्मीदवार का साथ देंगे और फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी है और देश में विकास की गंगा बहने लगी है। यह सब कुछ हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से सम्भव हुआ है। उन्होंने लोगों से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक महेश जीना, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, प्रतीक जीना, प्रवक्ता प्रकाश, डॉ. यशपाल रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, गिरीश कोटनाला, रेवाधर जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, बीडीसी मेंबर विक्रम रावत, हंसा नेगी, रोहित मेहरा, नैकणा जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश पंवार महेंद्र राणा, बंटी चौधरी, भगवती रावत, प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माहेश्वर सिंह मेहरा, भगवती तिवारी सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चार गुटों में बंटी दिखाई दी भाजपा
केंद्रीय मंत्री एवं सासंद अजय भट्ट के इस कार्यक्रम में भाजपा सल्ट में चार गुटों में बंटी हुई दिखाई दी।

बता दें कि सल्ट में भाजपा से विधायक पद के चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर रखी है। पहले, महेश जीना जोकि यहां वर्तमान में विधायक हैं। दूसरे, दिनेश मेहरा जोकि पूर्व में दर्जा राज्य मंत्री रह चुके हैं। तीसरे, डॉ. यशपाल रावत हैं जोकि एक समाज सेवक के रूप मे कार्य कर रहे हैं। और चौथे हैं गिरीश कोटनाला जोकि एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं।

इसी गुटबाजी के चलते रैली में हल्की फुल्की झड़प भी कार्यकर्ताओं के बीच नजर आयी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles