spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

हल्द्वानी : सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरा युवक

हल्द्वानी (महानाद) : एक युवक को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह पहाड़ से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि दमूवाढूंगा का रहने वाला तुषार टम्टा अपने दोस्तों के साथ हैड़ाखान के रोशिला क्षेत्र में क्रिसमस पार्टी मनाने गया था। वह रोशिला के पास सेल्फी ले रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे खाई में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ आये दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles