spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : कोई भी मांग सकता है टिकट, लेकिन टिकट देना हाईकमान का काम: मदन कौशिक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज काशीपुर पहुंचे और प्रेस वार्ता आयोजित कर बीते दिनों प्रदेश में आई आपदा में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किये गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइ्ट्स में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में आई भारी दैवीय आपदा के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रभावित लोगों की पूरी तरह से मदद की जा रही है। आपदा में केंद्र सरकार की मदद से हमने आपदा का न्यूनीकरण किया केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग आपदा से निपटने में राज्य सरकार को मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी अमले एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने में लगाया गया है।

विधायक हरभजन सिंह द्वारा अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा के लिए टिकट की मांग किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता टिकट की मांग कर सकता है। टिकट किसको दिया जाए यह पार्टी हाईकमान तय करता है एवं जो कार्यकर्ता टिकट के लिए बनाए गए नियमों पर खरा उतरेगा उसी को टिकट दिया जाएगा।

प्रदेश में नए जिलों के सृजन की सुगबुगाहट के सवाल पर उन्होंने कहा कि नए जिलों के सृजन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी की बैठक हुई है। उस बैठक के आधार पर सरकार कोई निर्णय लेगी। हरक सिंह रावत के लगातार बदलते बयान पर उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत ने चुनाव के दृष्टिगत गुस्सा नहीं करने की बात कही है।

पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, को-ऑपरेटिव यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, डॉ. गिरीश तिवारी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष उत्तराखंड मुकेश कुमार, प्रशांत पंडित, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles