spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

कृपाल सिंह बिष्ट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि…

उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड देवाल में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब जवान कृपाल सिंह बिष्ट को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर आंख नम नजर आई। बताया जा रहा है कि आज उनके पैतृक गांव में उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  विकासखंड देवाल के ल्वाणी गांव निवासी कृपाल सिंह बिष्ट की तैनाती 38 असम राइफल्स में हवलदार पद पर नागालैंड में थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।  इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि आज उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ कृपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जहां सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षय के नेतृत्व में 24 जवानों की एक टुकड़ी ने उनको अंतिम सलामी दी तो वहीं उनके पुत्र कलाम सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। कृपाल सिंह बिष्ट अपने पीछे पत्नी , दो बेटियों और पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गए है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles