spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का 31वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का 31वां वार्षिक अधिवेशन आज होटल गौतमी हाइट्स, बाजपुर रोड में सम्पन्न हुआ। जिसमें नये संचालक मंडल का परिचय एवं बैंक का वार्षिक लेखा जोखा पेश किया गया। अधिवेशन का संचालन बैंक के पूर्व सचिव जीवन तिवारी ने किया।

इस मौके पर बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय टण्डन ने बताया कि उनके एक महीने के अल्प कार्यकाल में बैंक के एनपीए में 2.5 करोड़ रुपये की कमी आई है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा शीघ्र ही आईएमपीएस सेवा शुरु की जायेगी। जिसके जरिये ग्राहक अपने बिजली के बिल आदि का भुगतान ऑनलाइन कर पायेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा मोबाइल एप एम पासबुक की शुरुआत की जा चुकी है। जिसके जरिए ग्राहक अपने खाते में बैलेंस की जानकारी अपने मोबाइल में ही प्राप्त कर सकता है।

वहीं, बैंक के कार्यकारी सचिव/महाप्रबंधक अनिल पंत ने बताया कि 31.3.2020 को बैंक की अंश पूंजी 591.24 लाख रुपये थी जो 31.03.2021 को बढ़कर 649.07 लाख रुपये हो गई है। 31.3.2020 को बैंक की कार्यशील पूंजी 22,924.13 लाख रुपये थी जो 31.03.2021 को बढ़कर 23,769.80 लाख रुपये हो गई है। बैंक द्वारा किसी भी संस्था अथवा शासन से उधार नहीं लिया गया है।

इस मौके पर बैंक के संचालक अनुराधा, रेनू चौबे, अलका गर्ग, देवेन्द्र सिंह, हरीश सिंह एडवोकेट, सौरभ अग्रवाल सीए, आशीष कुमार, मनोज कुमार, प्रबंधक मुख्शलय अज कुमार गर्ग, सुधांशु वर्मा, अुजू चावला, अशोक कुमार गुप्ता, देव प्रकाश, पवन कुमार यादव, ललिता यादव, किरन सचदेवा, जय सिंह, निधि टण्डन, मोहन बिष्ट, चौधरी खिलेन्द्र सिंह,, चन्द्र मोहन, पूनम रानी, योगेश चंद्र जोशी, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles