spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

लायंस क्लब डायमंड ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : लायंस क्लब काशीपुर डायमंड द्वारा रामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में दीपावली महोत्वस धूमधाम से मनाया गया।

क्लब के वरिष्ठ जसपाल चड्ढा, क्लब अध्यक्ष संजय अरोरा, सचिव सूरज अरोरा एवं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार (रॉकी) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ध्वज वन्दना आशुतोष डसीला व लायनिज्म के सिद्धांत की प्रस्तुति शालिनी अरोरा द्वारा की गयी। इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

बच्चों के खेल में दिया छाबड़ा ने प्रथम एवं अंशिका बाठला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के खेल में मनीत कौर प्रथम, शान्ति बाठला द्वितीय एवं भावना छाबड़ा प्रथम तथा मंजू अरोरा द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन बसन्त बल्लभ भट्ट द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिताओं का आयोजन परमप्रीत कौर एवं शालिनी अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर कवीन्द्र सिंह डसीला, तरसेम लाल बाठला, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, संजीव अरोरा (कैप्टन), रघुनाथ अरोरा, रमेश छाबड़ा, आशीष अरोरा (बॉबी), ओम प्रकाश बजाज, मनीष अरोरा, सर्वेश तोमर, प्रीत ढींगरा, डॉ. जतिन गर्ग, विकास अरोरा, डॉ. बीके छाबड़ा, हरप्रीत चड्ढा, गुरप्रीत चड्ढा, कमल छाबड़ा, मनीष बाठला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles