विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक ऑनलाइन एस्ट्रोलोजर ने एक युवती से उसकी समस्या का निदान दिलाने का वादा कर 1,23,500 रुपये ठग लिये। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अलकनंदा विहार, कुमाऊं कालोनी, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री ससुराल पक्ष से पीड़ित थी, इस लिये एक ऑनलाइन एस्ट्रोलोजर राजशास्त्री से बात कर अपनी समस्या के निदान हेतु कुछ पूजा आदि कराने के उद्देश्य से धनराशि को ट्रांसफर किया गया।
उन्होंने बताया कि एस्ट्रोलोजर द्वारा विश्वास दिलाया गया कि कार्य होने के उपरान्त थोड़ा सा खर्च निकालकर पूरा एमाउन्ट वापस कर दिया जायेगा। परन्तु वह धनराशि की डिमाण्ड करता ही रहा और कार्य कुछ नही हुआ। तब समझ में आया कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है जिसके बाद उन्होंने और धनराशि को ट्रांसफर करना बन्द कर दिया।
उन्होंने बताया कि उक्त एस्ट्रोलोजर उनसे कई किश्तों मेें कुल 1,23,500 रुपये ठग लिये हैं। उन्होंने अपनी धनराशि वापिस दिलाये जाने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात एस्ट्रोलोजर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई संजय सिंह के हवाले की है।



