सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर में लव जिहाद के मंडराते खतरे को देखते हुए हिंदू संगठनों में उबाल आ गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। वहीं 23 सितंबर को विशाल प्रदर्शन का एलान किया है।
आपको बता दें कि एक 14 वर्षीय हिंदू छात्रा के स्कूल से निकलने के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर उसकी एक मुस्लिम सहेली ने बैग से दो बुरखे निकालकर एक खुद पहना एवं दूसरा अपनी हिंदू सहेली को पहनाया, यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गई।
वहीं, उसके बाद हिंदू छात्रा स्कूल गई, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई और काफी खोजबीन के बाद वह एक अन्य मुस्लिम सहेली के घर मिली। मामले से गुस्साए हिंदू संगठन को लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त छात्रा का सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल कराया जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

वहीं, इस लव जिहाद की घटनाके खिलाफ आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने रानीखेत रोड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा 23 सितंबर को विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया।
वहीं जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,पोक्सो व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग है उसे किशोर बोर्ड में पेश किया जाएगा तथा उन्होंने क्षेत्रीय जनता से इंटरनेट मीडिया में गलत बयानबाजी ना करने अपील की।
इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा भावना भट्ट, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, जिला अध्यक्ष कल्पना वर्मा, महामंत्री हरीश प्रकाश, जयप्रकाश जोशी, अंकित जोशी, दीपू आर्य, लखन आदि मौजूद थे।
वहीं, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि हम राष्ट्रवादी लोग हैं। हम हिंदू मुस्लिम नहीं कर रहे हैं। रामनगर में लव जिहाद, थूक जिहाद, लैंड जिहाद जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा छात्राएं हिंदू इंटर कॉलेज में लव जिहाद की शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को रामनगर की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ेगा। उन्होंने मांग की कि आरोपी के घर बुलडोजर चलना चाहिए।



