spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर: महाशिवरात्रि पर्व पर लगे मेले, हुआ जलाभिषेक- गुडवर्क पुलिस

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) : महाशिवरात्रि पर्व पर नगर व क्षेत्र के सैंकड़ों मंदिरों में हरिद्वार से जल लेकर आयेे हजारों शिव भक्त कांवरियों एवं स्थानीय नागरिकों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

आज गुरुवार को नगर के पतरामपुर रोड स्थित बड़ा शिव मंदिर, मुख्य बाजार के सब्जी मंडी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, सरकारी अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर, धोकलिया मंदिर, ठाकुर जी मंदिर, धर्मशाला मंदिर, सूत मिल, नादेही, बढ़ियोवाला, पतरामपुर, हजीरो, हल्दुआ, शिवराजपुर, सूरजपुर, सन्यासी वाला, निवारमंडी, धर्मपुर, रामनगर वन, गढ़ीनेगी, कुंडा, गोरा फार्म आदि दर्जनों मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।

विधायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रोहेला समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अर्द्ध रात्रि 12 बजे के बाद से कांवड लेकर आ रहे शिव भक्तों ने मंदिरों में जल चढ़ाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तक मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा। कई मंदिरों के बाहर भारी भीड़ के साथ मेला लगा था। मेले में फल, फूल, बेल पत्री, दूध, खेल खिलौने, एवम् अन्य घरेलू सामानों आदि की दुकानों पर भारी भीड़ जमा रही।

इससे पूर्व नगर व क्षेत्र में कांवरियों ने लंगर व भंडारे आदि में भोजन ग्रहण किया। इस दौरान जसपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही। भूतपुरी रोड स्थित जसपुर सीमा से काशीपुर रोड़ स्थित बड़ी नहर तक लगे भंडारों एवं रास्तों पर पुलिस ने खासा कंट्रोल किया हुआ था। पुलिस ने वन-वे यातायात व्यवस्था कराकर कांवरियों के लिए साफ रास्ते की व्यवस्था कर रखी थी। जिसकी नगर व क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की।

कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि उन्होंने जसपुर नगर के मुख्य बाजार में दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर प्रवेश एवं निकासी चौराहों पर पुलिस व्यवस्था की हुई थी। देउपा ने बताया कि जसपुर से भूतपुरी की ओर जाने वाले वाहनों का रूट उन्होंने अफजलगढ़ रोड से तथा मुख्य बाजार से सुभाष चौक तक जाने वाली रोड का रूट उन्होंने हाईवे से डायवर्ट किया हुआ था। कोतवाल ने पूरे शिवरात्रि महापर्व के दौरान जनता से मिले सहयोग एवं साथी पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles