spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

उत्तराखंड में चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी पर गिरी गाज

देहरादून/काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड से चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अजित यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड, काशीपुर को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए सचिव, ऊर्जा के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। ये कार्रवाई उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के पत्र के क्रम में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि यादव को निर्देशित किया जाता है कि वह तत्काल अपनी योगदान आख्या सचिव, ऊर्जा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि श्री यादव द्वारा योगदान देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके विरूद्ध निर्वाचन विभाग के नियमों के आलोक में कठोरतम विभागीय कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यादव की तैनाती के संबंध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles