spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

अस्पताल के डायरेक्टर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

ऋषिकेश (महानाद) : सोशल मीडिया के माध्यम से एक अस्पताल के डायरेक्टर को बदनाम कर जान से मारने की धमकी एवं ब्लैकमैल करने के आरोपी यू-ट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि विगत 17 अगस्त को पेनेशिया हॉस्पिटल, देहरादून रोड, ऋषिकेश के डायरेकटर शुभम चंदेल ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर बताया था कि अरविंद हटवाल नाम का व्यक्ति, जो अपने आप को पत्रकार बताता है, उनके अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता बनकर आया और कभी किसी की शादी, कभी किसी के इलाज के नाम पर आर्थिक मदद ले जाने लगा।

उन्होंने बताया कि उसे सामाजिक कार्यकर्ता समझकर उनके द्वारा कई बार उसकी सहायता की गयी। फरवरी माह 2024 में उसके द्वारा उनसे 25 हजार रुपये नगद डिमांड की गयी तथा न देने पर उनके अस्पताल को तरह-तरह से बदनाम करने की धमकियां देने लगा। मार्च माह में आरोपी द्वारा रात्रि के समय उनको देहरादून जाते समय रास्ते में रोककर उनके साथ धक्का-मुक्की तथा गाली गलौच की गयी तथा पैसे न देने पर उनके अस्पताल को बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल को बदनाम कर उन्हें लगातार ब्लैकमेलिंग करते हुए उनके साथ गाली-गलौच व धमकी दी जा रही है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्राप्त हुए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरविंद हटवाल पुत्र अनुसूया प्रसाद निवासी गली नम्बर 5, गंगानगर, ऋषिकेश, जिला देहरादून को बाला सुन्दरी मन्दिर गेट, गली नम्बर 12, विस्थापित ऋषिकेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles