spot_img
spot_img
Friday, September 11, 2026
spot_img

नाबालिग से रेप का आरोपी रामपुर का युवक गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी रामपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 1-10-2024 को आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि नवाब नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी कपिल पुत्र रामफल निवासी कपिल (20 वर्ष) पुत्र रामफल ने उसकी 16 साल की नाबालिग पुत्री के साथ रेप किया है। तहरीर के आधार पर धारा 64/351(2) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम कपिल उपरोक्त पंजीकृत कर मामले की जांच एसआई रुचिका चौहान के सुपुर्द की गयी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने कपिल को कल दिनांक 2-10-2024 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में एसआई रुचिका चौहान तथा कां. सुरेन्द्र कम्बोज शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles