spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

भाजपा मंडल अध्यक्ष राज गुंबर के कार्यालय पर हुआ मंडल पदाधिकारियों का स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कुंडा क्षेत्र के ग्राम किलावली में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर के कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का मंडल प्रभारी सुधा शर्मा द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी जसपुर के भरतपुर-मेघावाला मंडल के ग्राम किलावली में राजकुमार गुंबर के कार्यालय में एक स्वागत कार्यक्रम किया गया, जिसमें मंडल प्रभारी सुधा शर्मा एवं मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष और प्रभारी सुधा शर्मा द्वारा अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही आगे की कार्यसमिति के बारे में चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और कर्तव्य के बारे में बताया गया। संचालन महामंत्री रवि साहनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरवन सिंह सिद्धू, लक्ष्मी भंडारी, महामंत्री भगवान दास गौतम, मंत्री गुरनाम सिंह, सतपाल सिंह, अनुज शर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, सोशल मीडिया संयोजक लखविंदर सिंह, आईटी सेल संयोजक अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन बाठला, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा तिवारी एवं क्षेत्र एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles