spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष बने मनीष सपरा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबडा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग द्वारा जिला सचिव विक्की कुमार सौदा की संस्तुति पर मनीष सपरा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

मनोनयन पत्र देते हुए उन्होंने यह निर्देशित किया कि जिले के समस्त पदाधिकारियों का मान सम्मान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन चावला द्वारा व्यापारी हित में चलाई जा रही मुहिमों में सहयोग करेंगें।

जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने घोषणा की कि काशीपुर जिले में महुआखेड़ा, कुडेश्वरी, गढ़ीनेगी आदि व्यापारिक क्षेत्रों में पिछड़ रहे व्यापारियों को संगठित करने हेतु जिला सचिव विक्की सौदा एवं जिलाकार्यकारिणी को निर्देशित करते हुए आदेश दिया कि शीघ्र ही इन क्षेत्रों में व्यापारियों का सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठित कर का विस्तार करते हुए वहां चुनाव करवाकर क्षेत्रीय कार्यकारिणी बनाई जाए।

मनीष सपरा को प्रदेशाध्यक्ष नवीन चावला, कुमाऊं मंडल प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जिला सचिव विक्की सौदा, जिला महामंत्री हिमांशु अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष पंकज टंडन, नगर अध्यक्ष प्रभात साहनी सहित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं ओम प्रकाश विश्नोई, पवन टिन्नी आदि व्यापारियों ने बधाई प्रेषित की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles