spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

ग्राम फिरोजपुर की निर्विरोध ग्राम चुने जाने के बाद मंजू ने थामा भाजपा का कमल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ग्राम पंचायत फिरोजपुर से निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने पर मंजू ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर दीपक बाली की मौजूदगी में भाजपा का कमल थाम लिया।

मेयर दीपक बाली सहित सभी ने मंजू को निर्विरोध चुने जाने पर अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी और भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा के काशीपुर विधानसभा के पंचायत चुनाव प्रभारी विवेक सक्सेना, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, गगन काम्बोज, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles