spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

शादीशुदा लिव इन पार्टनर ही निकला युवती का हत्यारा

अभिनव अग्रवाल
हरिद्वार (महानाद) : पुलिस ने मनसा देवी मंदिर की खाई में मिली मृत युवती की हत्या का खुलासा करते हुए एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा मृतक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। कहीं और शादी हो जाने के बाद उसने युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर शव मनसा देवी मन्दिर की खाई में फेंक दिया था।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि विगत 16 मई को मनसा देवी पैदल मार्ग से लगभग 100 मीटर आगे हिल बाई पास की तरफ लगभग 20 से 30 मीटर नीचे खाई में एक युवती का शव पड़ा था। जिस पर पुलिस व आमजन ने मिलकर शव को बाहर निकाला। मृतका के हाथ पैर व मुंह पर खरोच के निशान थे। जिससे प्रथम दृष्टया माना जा रहा था कि उसकी हत्या हुई है। छानबीन के दौरान एक मोबाइल नंबर का पता चलने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया और युवती की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। बात करने वाले शख्स ने अपना नाम मोनू कुमार बताया और बताया कि महिला उसकी पत्नी थी। जिसका नाम पूजा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया, मधुबनी, बिहार है। युवक ने बताया कि वह दो साल पहले घर से भाग गयी थी।

एसएसपी डोबाल ने बताया पूजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के कारण मौत की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे ख्ंागालने पर पुलिस को पता चला कि घटना के दिन मृतका पूजा के साथ एक पुरुष, महिला व एक बच्चा आते हुए दिखाई दिये। लेकिन वापसी के समय संदिग्ध पुरुष, महिला और बच्चे के साथ पूजा मौजूद नहीं थी। हाथी पुल के पास चाय की दुकान के मालिक ने उक्त संदिग्ध के गूगल/फोन से भुगतान करने की जानकारी देते हुए यूपीआई आईडी उपलब्ध करायी गई। जिस पर पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद एक सूचना के आधार पर उक्त संदिग्ध महिला व पुरुष को बीती शाम खड़खड़ी के पास से हिरासत में ले लिया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रोशन कुमार कामत व खुशबु कुमारी बताया। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी बिहार निवासी मोनू कुमार से हुयी थी। लेकिन 2 साल पहले वो वहां से भागकर हरियाणा आ गयी और रोशन के साथ लिवइन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी खुशबु से हो गयी। शुरुआत में गांव में रही रही खुशबु जब अपने पति के साथ रहने हरियाणा आयी तो अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुशबु ने एतराज जताया। अलग रहने को कहने पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगडे होने लगे। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित घूमने हरिद्वार आये और मनसा देवी दर्शन के लिए गए तो एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगडा होता देख खूशबू बच्चे को लेकर आगे चली गयी। इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया था। जिसके बाद खुशबू व रोशन वापस गुरूग्राम, हरियाणा भाग गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles