spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली ने महारणा प्रताप चौक पर किया पिंक टॉयलेट का लोकार्पण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली ने आज महाराणा प्रताप चौक पर महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। उनके साथ एसडीएम एवं नगर निगम के उपनगर आयुक्त अभय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मेयर बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से पर्यटन योजना से बने इस पिंक टॉयलेट से महिलाओं को काफी मदद मिलेगी और जीजीआईसी की जो हमारी बेटियां हैं उन्हें भी काफी लाभ होगा क्योंकि इस टॉयलेट का एक गेट जीजीआईसी के अंदर से भी खुलता है।

बता दें कि इस टॉयलेट में एक बात यह खास है कि यहां पर एक कमरा भी है, जिसमें जरूरत पड़ने पर महिलाएं बैठ भी सकती हैं और अपने बच्चों को फीडिंग भी करा सकती हैं। यह टॉयलेट हाल ही में नगर निगम के सुपुर्द हुआ है और 22 लाख रुपए की लागत से बने इस टॉयलेट का रख रखाव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, रवि पाल, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, राजीव अरोरा बच्चू, ईश्वर चंद गुप्ता, राजकुमार यादव, धीरज वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles