spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

मेयर सड़क तुड़वा कर बना रहे चौड़ी नाली, ठेकेदार नई सड़क बनाकर कर रहा नाली को संकरा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जहां मेयर दीपक बाली शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों को तुड़वाकर नालियों को चौड़ा करने में जुटे हैं, वहीं नगर निगम के ठेकेदार नई सड़क बनाने में नालियों को संकरा करने में जुटा है। वहीं वह सड़क को बिना जरूरत के ऊंचा करके भी बना रहा है जिस कारण बरसात में घरों और दुकानों में पानी अलग से घुसेगा।

जी हां, आपको बता दें कि मेयर दीपक बाली जहां काशीपुर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए शहर की सड़कों को तोड़कर चौड़ी नालियां बनवा रहे हैं। वहीं निगम के ठेकेदार नगर के अंदर जो सड़के बना रहे हैं उनकी नालियां इतनी संकरी कर दे रहे हैं कि उसमें सफाई के लिए फावड़ा घुसेगा ही नहीं।

ताजा मामला वार्ड नं. 24-25 खत्रियान का है। यहां ठेकेदार ने सड़के बनाने के दौरान नालियों को इतना संकरा कर दिया है कि उनकी सफाई अंसभव हो जायेगी। साथ ही पुरानी सड़क को तोड़े बिना ही उस पर ऊपर से सड़क बना रहा है, जिस कारण अब लोगों की दुकानों और घरों के अंदर नालियों का गंदा पानी घुस जायेगा। जिस कारण सड़क बनाने का उद्देश्य ही समाप्त हो जायेगा।

लोगों का कहना है कि लोगों के आने-जाने, सफाई आदि हेतु नई सड़कों का निर्माण किया जाता है। लेकिन जब सड़क पुरानी गलियों, दुकानों और मकानों से ऊंची बनेगी तो नालियों का गंदा पानी अब उनकी दुकानों मकानों और अंदर की गलियों में घुसेगा। इसमें सबसे बड़ी भूमिका वे संकरी नालियां भी निभायेंगी, जो सफाई न होने के कारण चॉक हो जायेंगी और बरसातों की तो बात छोड़िये आम दिनों में भी सड़कों पर पानी भरा रहेगा।

लोगों का कहना है कि आगे आनी वाली परेशानियों को देखते हुए तो यही अच्छा था कि यह सड़क बनती ही नहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles