spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

मंत्री रेखा आर्या पहुंची काशीपुर, जाना सड़क हादसे में घायल श्रमिकों का हाल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या काशीपुर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंची और विगत दिनों बस हादसे में घायल हुए श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान रेखा आर्या ने डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की बात कही।

डॉक्टरों ने आर्या को बताया कि सभी श्रमिकों की सही देखभाल कर इलाज किया जा रहा। 14 घायलों में से 3 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 11 अभी भी भर्ती हैं। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सभी घायलों को जल्द स्वस्थ्य करने की कामना की।

बता दें कि बीते दिनों काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री के श्रमिकों को रामनगर से एक निजी बस संख्या यूके 04 पीए-0137 लेकर आ रही थी, जैसे ही बस रामनगर रोड स्थित ग्राम धनौरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि कई श्रमिक घायल हो गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles