पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत को अस्पताल में किये गये सुधार कार्य हेतु देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सम्मानित किया।
आपको बता दें कि जसपुर के सरकारी अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी करवाने, ईलाज की सुविधा बढ़ाने, विभिन्न योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है।
इस दौरान विधायक आदेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, नौशाद सम्राट, राजकुमार गुबर, राजकुमार चौहान, विनीत चौहान, शीतल जोशी, राजीव, ब्रिजेन्द्र गहलौत, तीरथ, सन्नी, सचिन, चरनजीत, नईम, आदि ने डॉ. धीरेन्द्र गहलौत को बधाई दी।




