spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

विधायक दीवान बिष्ट ने किया विद्यालय की नवनिर्मित कक्षाओं का शुभारंभ

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने क्यारी गांव में स्थित विद्यालय कि नवनिर्मित कक्षाओं का विधिवत शुभारंभ किया।

बता दें कि रामनगर क्षेत्र के क्यारी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित कक्षाओं का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में हाईटेक शौचालय बनवाने की भी घोषणा की। क्यारी गांव में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में मिलने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था परंतु विधायक दीवान सिंह बिष्ट के द्वारा नवनिर्मित कक्षाओं को बनवाने का जो कार्य किया है उससे बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने आशा जताई कि वे शीघ्र ही हाईटेक शौचालय का भी निर्माण करवाएंगे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा मनोज तिवारी, उप शिक्षा अध्यक्ष वंदना रौतेला, जिला पंचायत सदस्य किशोरीलाल, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा दानिश सिद्दीकी, प्रधानाचार्य अत्रि कुमार भारद्वाज, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शुभ, ग्राम प्रधान नवीनचंद्र सती, उप प्रधान संजय सती, अध्यापिका फेमिना सिद्दीकी, अजय कुमार, विनय कुमार, अनुपम शुक्ला, नवीन शुक्ला, राहुल, मनोज आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles