spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

विधायक के भाई ने अपनी भाभी पर कर दिया फावड़े से जानलेवा हमला

शिवाली
कोटद्वार (महानाद) : रतनपुर कुंभीचैड़ निवासी एवं लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई ने अपनी सबसे बड़ी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल की ओर से आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी गई है। मामला विधायक के परिजनों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। देर शाम तक मामले में सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे।

आपको बता दें कि विधायक दिलीप रावत चार भाई हैं। हमलावर भाई तीसरे नंबर का है। भाजपा नेता बीना रावत ने कोतवाली में घटनाक्रम की तहरीर देकर बताया कि रतनपुर कुंभीचैड़ में उनका अपना मकान है। बुधवार सुबह उनका देवर पुष्पेंद्र उनके मकान की गैलरी बंद करने को कहने लगा। इसके बाद वह फावड़ा उठाकर उनकी गूल का पानी बंद करने लगा। बीना ने गूल न बंद करने के लिये कहा तो वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट का विरोध करने पर देवर ने फावड़े से उन पर कई वार कर दिए और जमीन पर गिराकर उनसे मारपीट की। उसने गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीना ने बताया कि मारपीट में उसके दोनों हाथ, सिर और चेहरे पर चोट आई है। पूर्व में भी वह उनके घर में तोड़फोड़ करते हुए मारने की धमकी दे चुका है। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना से वह भयभीत हैं। बीना रावत ने देवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि देवर-भाभी के बीच मारपीट की तहरीर मिली है। पारिवारिक मामला होने के कारण पहले जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles