spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

मुरादाबाद : 20-25 बाइक सवार युवकों ने की सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग

मुरादाबाद (महानाद) : 20-25 बाइक सवार युवकों ने मझौला के मंडी समिति परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। फायरिंग में उनके ही एक साथी को गोली लग गई जिस वे अपने साथ लेकर भाग गये। बता दें कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चैकी मौजूद है।
बता दें कि शुक्रवार की सायं लगभग 7 बजे 20-25 की संख्या में बाइक पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरु कर दी। जिससे आसपास में अफरातफरी मच गई। वहीं युवकों द्वारा चलाई गई गोली से उनका ही एक साथी घायल हो गया। जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अपने घायल साथी को लेकर बाइक सवार युवक वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने घायल युवक की तलाश में शहर के अस्पतालों में छानबीन की लेकिन युवक नहीं मिल पाया। अभी तक बाइक सवार युवकों तथा उनके घायल साथी के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने इससे थोड़ी देर पहले मझौला चौराहे पर भी फायरिंग की थी। लागों को पहले लगा युवक कोई बाइक रैली निकाल रहे हैं। वे बाइकों पर मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे। इससे पहले ये युवक सर्किट हाउस के पास से भी गुजरे लेकिन पुलिस ने कहीं भी इनको नोटिस नहीं किया और ये युवक बेखौफ होकर घूमते रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles