spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

नगर निकाय आरक्षण : काशीपुर के 4 वार्ड एससी, 21 वार्ड सामान्य, 15 ओबीसी

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया है।

बीएस वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।

प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट एससी, कोई 2 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की जाएगी। वहीं महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएंगी।

आपको बता दें कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र की कुल जनसंख्या 1,75,819 है। जिसमें एससी की जनसंख्या 17,382, एसटी 241, सामान्य 90,287 तथा ओबीसी की 67,909 है। इसके तहत एससी के लिए 4, सामान्य के लिए 21 तथा ओबीसी के लिए 15 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

वहीं, देहरादून नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। जिसमें से इस बार कोई 12 सीट एससी, 1 सीट एसटी व 12 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की जाएगी। वहीं महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएंगी।

प्रदेश में इस समय कुल 41 नगर पालिका परिषद हैं, जिसमे से इस बार चेयरमेन पद हेतु कोई 1 सीट एसटी, कोई 6 सीट एससी व कोई 12 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की जाएगी। वहीं महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 41 सीटों में से कोई 14 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएंगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles