देखें उधम सिंह नगर की 8 नगर पालिकाओं व नगर पंचायत में आरक्षण की स्थिति

0
1465

विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने आरक्षण को लेकर प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। उक्त रिपोर्ट के अनुसार आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।

आपको बता दें कि जसपुर नगर पालिका की कुल जनसंख्या 56,156 है। जिसमें कुल 20 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 3,051, एसटी 0, सामान्य 17,435 तथा ओबीसी की 35,670 है। इसके तहत एससी के लिए 1, सामान्य के लिए 10 तथा ओबीसी के लिए 09 वार्ड आरक्षित
किये जायेंगे।

Advertisement

महुआडाबरा नगर पंचायत की कुल जनसंख्या 7,326 है। जिसमें कुल 7 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 1,004, एसटी 0, सामान्य 1,199 तथा ओबीसी की 5,123 है। इसके तहत एससी के लिए 1, सामान्य के लिए 4 तथा ओबीसी के लिए 2 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

महुआखेड़ा गंज नगर पालिका की कुल जनसंख्या 12,584 है। जिसमें कुल 9 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 3,594, एसटी 2, सामान्य 1,134 तथा ओबीसी की 7,854 है। इसके तहत एससी के लिए 3, सामान्य के लिए 5 तथा ओबीसी के लिए 1 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

गदरपुर की कुल जनसंख्या 23,289 है। जिसमें कुल 11 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 1,668, एसटी 18, सामान्य 12,789 तथा ओबीसी की 8,814 है। इसके तहत एससी के लिए 1, सामान्य के लिए 6 तथा ओबीसी के लिए 4 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

बाजपुर की कुल जनसंख्या 31,172 है। जिसमें कुल 13 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 5,017, एसटी 127, सामान्य 15,870 तथा ओबीसी की 10,158 है। इसके तहत एससी के लिए 2, सामान्य के लिए 7 तथा ओबीसी के लिए 4 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

किच्छा की कुल जनसंख्या 73,356 है। जिसमें कुल 20 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 8,674, एसटी 109, सामान्य 31,333 तथा ओबीसी की 3,240 है। इसके तहत एससी के लिए 2, सामान्य के लिए 10 तथा ओबीसी के लिए 8 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

सितारगंज की कुल जनसंख्या 31,185 है। जिसमें कुल 13 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 2,804, एसटी 956, सामान्य 12,110 तथा ओबीसी की 15,315 है। इसके तहत एससी के लिए 1, सामान्य के लिए 7 तथा ओबीसी के लिए 5 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

खटीमा की कुल जनसंख्या 58,494 है। जिसमें कुल 20 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 4,620, एसटी 3,184, सामान्य 30,399 तथा ओबीसी की 20,291 है। इसके तहत एससी के लिए 2, एसटी के लिए 1 सामान्य के लिए 10 तथा ओबीसी के लिए 7 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

नगला की कुल जनसंख्या 57,977 है। जिसमें कुल 20 वार्ड हैं। जिसमें एससी की जनसंख्या 14,259, एसटी 583, सामान्य 27,967 तथा ओबीसी की 15,168 है। इसके तहत एससी के लिए 5, सामान्य के लिए 10 तथा ओबीसी के लिए 5 वार्ड आरक्षित किये जायेंगे।

देखें अन्य नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here