spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

नाबालिग बहन से रेप के आरोप में दो साल से जेल में बंद था भाई, अब सच्चाई आई सामने

मुंबई (महानाद) : महानगर मुंबई  में एक अजब मामला सामने आया है। नाबालिग बहन के रेप के आरोपी भाई को कोर्ट ने दो साल बाद रिहा कर दिया। दो साल बाद पॉक्सो कोर्ट में बहन ने स्वीकार किया कि उसने अपने बॉय फ्रेंड के कहने पर अपने भाई पर रेप का झूठा आरोप लगाया था।

बता दें कि 2 साल पहले एक युवक को अपनी नाबालिग बहन के साथ कई बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन अब पॉक्सो कोर्ट में लड़की ने खुलासा किया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर अपने भाई के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था। दरअसल लड़की जब भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाती थी तो उसका भाई उसे टोकता था और मारपीट भी करता था। जिससे वह अपने भाई से नाराज रहती थी। फिर उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर अपने भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था।

विदित हो कि 2019 में लड़की ने स्वयं पुलिस स्टेशन जाकर अपने भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि अगस्त 2017 में जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे तो उसके भाई ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद नवंबर 2018 में फिर से उसके भाई ने उसके साथ रेप किया था। जिसके बाद लड़की की शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पॉक्सो कोर्ट ने लड़की और जांच अधिकारी सहित दो गवाहों के बयान पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि लड़की की गवाही भरोसेमंद नहीं है, क्योंकि इसमें विरोधाभास है। लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी भाई को रिहा कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles