spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

नहीं रहे जनरल बिपिन रावत, पत्नी सहित 13 लोगों की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली (महानाद) : तमिलनाडु के कुन्नूर में आज दोपहर भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS) उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई है। एयरफोर्स ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा है।

बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS) वायुसेना के एमआई-17 वीएच हेलीकॉप्टर से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे निर्धारित लेक्चर देने के लिए कुन्नूर जिले के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से वेलिंग्टन के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles