spot_img
spot_img
Tuesday, October 13, 2026
spot_img

श्रीराम पर उंगली उठाने वालों को राव मुशर्रफ ने दी चेतावनी

गोविंद शर्मा
देवबंद (महानाद): मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि जो श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। यदि उनपर कोई उंगली उठाएगा तो हम उसकी उंगली तोड़ देंगे। उन्होंने इस सम्बंध में फतवा देने वाले मौलानाओं को भी कड़ी चेतावनी दी है।

बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संघ की ही एक शाखा है जो राष्ट्रवादी तथा सब धर्मों का समान रूप से सम्मान करने वाले मुस्लिमों का संगठन है। राव मुशर्रफ की राष्ट्रवादी विचारधारा को देखते हुए कट्टर इस्लामिक विचारधारा तथा देवबंदी विचारधारा के मौलानाओं के द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। राव मुशर्रफ दो बार पुलिस में लिखित शिकायत भी कर चुके हैं। अफसोस की बात यह है कि स्थानीय पुलिस लीपापोती कर रही है या फिर उसको किसी बड़ी घटना का इन्तजार है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles