spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

नहीं रहे राजकूपर के बेटे और ‘राम तेरी गंगा मैली’ के हीरो राजीव कपूर

मुंबई (महानाद) : राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया। सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर 58 साल के थे। राजीव राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे, जिन्हें घरवाले चिम्पू के नाम से भी बुलाते थे।

राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में 1985 में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था। राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने भी अपनी एक्टिंग की पारी शुरू की थी। राम तेरी गंगा मैली एक लव स्टोरी है, जिसमें सामाजिक भेदभाव जैसे विषय को भी रेखांकित किया गया। इस फ़िल्म का संगीत काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन भी किया था।

राजीव कपूर ने अपने करियर में राम तेरी गंगा मैली, प्रेमग्रंथ, आसमान, लवर बाय, एक जान हैं हम, हम तो चले परदेस जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1999 में फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ प्रोड्यूस की थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles