spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

नई नवेली दुल्हन देवर संग फरार

पीलीभीत (महानाद) : नई नवेली दुल्हन को महज 20 दिनों में अपने देवर से प्यार हो गया और फिर अपने जेवर लेकर देवर के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस में तहरीर देकर अपनी पत्नी को ढूंढ कर लाने की गुहार लगाई है।

बता दें कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का निकाह 20 दिन पहले पीलीभीत के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ हुआ था। नई नवेली दुल्हन आने से पूर परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन निकाह को 20 दिन नहीं बीते और दुल्हन का टांका अपने चचेरे देवर के साथ भिड़ गया और शुक्रवार को वह अपने देवर के साथ रफूचक्कर हो गई। जैसे ही उसके पति को पता चला उसके होश उड़ गये।

युवती के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी। पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई है। युवक ने उसकी पत्नी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

कोतवाल रामसेवक ने जानकारी देते हुए बताया मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश शुरु कर दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles