spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

नशे पर लगाम लगाने को एसपी क्राइम पहुंचे रामनगर, बोले नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जायेगा

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : नशे पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने को लेकर एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र ने रामनगर के जनप्रतिनिधियों और लोगों के साथ कोतवाली परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी में लोगों ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने नशे का कारोबार खत्म करने की मांग की।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने जनप्रतिनिधियों तथा लोगों को आश्वासन दिया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोष्ठी में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, सभासद प्रतिनिधि डॉ. जफर सैफी, प्रधान इमरान खान, सभासद प्रतिनिधि शैलेंद्र बंसल, हिमांशु अग्रवाल, प्रधान प्रतिनिधि नदीम कुरैशी, सभासद उस्मान सिद्दीकी, सभासद सादिक, सभासद अजमल, प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी, प्रधान प्रतिनिधि किशोर चंद्र, परवेज अहमद, नवाब अहमद, आदिल खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles