spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

पंडित नारायण तिवारी ऑडिटोरियम में किया गया राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

रामनगर (महानाद) : दिनांक 27 जुलाई 2024 को पंडित नारायण तिवारी ऑडिटोरियम, गैस गोदाम रोड, रामनगर में राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिन मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के डांसरों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने किया।

इस मौके पर मदन जोशी जी ने कहा कि रामनगर में लगातार विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाएं निकलती जा रही हैं और उन सभी का वह सम्मान करते हैं। ऐसी प्रतिभाओं के सहयोग के लिए वह तथा रामनगर विधायक हमेशा तत्पर रहते हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में नेहा दुबे, आंचल कौशिक तथा पूनम गुप्ता ने बच्चों के प्रदर्शन को देखकर उनका आंकलन किया। अतिथि के रूप में मुकेश सनवाल सोशल वर्कर रामनगर तथा रेखा व हेमा जोशी द्वारा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया गया। प्रतियोगिता में पुष्कर समिति के सदस्यों तथा संगठन के सदस्यों का सहयोग रहा।

विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिता में रामनगर की आध्या गुप्ता हिप हॉप कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार और मन्या रिखारी मात्र 4 साल की उम्र में नेशनल लेवल में अपना नाम बनाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles