विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) उधम सिंह नगर डॉ. संजीव गोस्वामी ने आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ संजीव गोस्वामी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु –
मरीजों से संवाद : सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं व उपचार की स्थिति की जानकारी ली।
विभिन्न वार्डों का निरीक्षण : उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (Emergency), सामान्य वार्ड (Ward), गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) और नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) का बारीकी से निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश: उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक दवाइयां व उपचार समय पर उपलब्ध कराए जाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, वार्डों और विशेष रूप से शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। सीएमएस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन किया जाए।



