spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

काम की खबर : भारी बारिश के कारण आया मलवा, नैनीताल-भवाली मार्ग हुआ बंद

नैनीताल (महानाद) : नैनीताल जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण आज दिनांक 29.07.2022 को नैनीताल-भवाली मार्ग नीचे धंस गया। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस को तत्काल मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles