spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

संत निरंकारी मिशन के प्रधान पूज्य गोबिंद सिंह जी ब्रह्मलीन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : संत निरंकारी मंडल के प्रधान तथा मिशन को समर्पित गुरसिख, पूज्य गोबिंद सिंह जी का आज 24 अप्रैल2021, प्रातः 3:20 बजे जालंधर (पंजाब) में अपने इस नश्वर शरीर का त्याग कर निराकार प्रभु में विलीन हो गए। उनकी उम्र 86 वर्ष थी।

पूज्य गोबिंद सिंह जी जिन्हें सम्मान आदर से भाईया जी कहते थे उनका जन्म 20 जुलाई 1935 को जिला झेलम (अब पाकिस्तान में) है। उनके तप त्याग एवं असाधारण योगदान को मिशन के इतिहास में हमेशा सदैव ही स्मरण याद किया जाएगा। बाबा गुरबचन सिंह जी द्वारा बनाई गई 51 सदस्य की वर्किंग कमेटी के आप संस्थापक एवं चेयरमैन थे। उसके उपरांत आगे वर्ष 1987 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने आपको संत निरंकारी मंडल में जनरल सेक्रेटरी के रूप में मनोनीत किया। मिशन के वार्षिक संत समागम के चेयरमैन के रूप में आप निरंतर अपनी सेवाएं निभाते रहे।

पूज्य गोबिंद सिंह जी ने संत निरंकारी मंडल के विभिन्न विभागों जिनमें भूमि खरीद, फरोक एवं भवन निर्माण, सामान्य प्रशासन एवं ब्रांच प्रशासन की सेवाएं गुरु मत अनुसार निभाई । आपने अपनी सारी सेवाएं समर्पित भाव से एवं पूर्ण भक्ति भाव से निभाई। संत निरंकारी मंडल के प्रधान के रूप में जिम्मेदारी कार्यकाल संभालने से पूर्व पहले आपने मिशन के केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के प्रथम चेयरमैन के रूप में सेवा निभाई।

आदर्श परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। आप की पत्नी चरणजीत कौर जी, जो कि बाबा अवतार सिंह जी की पुत्री थीं। उन्होंने 22 जनवरी 2009 में अपने नश्वर शरीर को त्याग दिया था।

पूज्य गोबिंद सिंह जी ने अपने महान आध्यात्मिक जीवन द्वारा मानवता की सेवा में एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। आपकी सेवाओं को निरंकारी मिशन सदैव ही याद रखेगा।

यह समस्त जानकारी स्थानीय निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles